साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश

बाराबंकी, पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए- दिनांक 24.05.2024 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउण्ड में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई, तत्पश्चात परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ कराई गयी व पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक करते हुए अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु ड्रिल की कार्यवाही कराई गयी। यू0पी0 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को मानकों के अनुसार समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने व रिस्पांस टाइम को और बेहतर करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड के पश्चात पुलिस लाइन्स परिसर, बैरक, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, सीपीसी कैंटीन, भोजनालय व भोजन की गुणवत्ता आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *