दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर 10 माह तक करता रहा मनमानी

कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस का एक दरोगा दुष्कर्म जैसे घिनौने आरोपों से घिर गया है। कोतवाली में पदस्थ दरोगा सचिन कुमार मोरल पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़ता का कहना है कि सचिन पहले से शादीशुदा था और मुझे झूठ बोलकर शादी का भरोसा दिलाता रहा। उसने फेसबुक पर दोस्ती की। उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ रेप किया। इस मामले में पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की। जिसके बाद हरबंशमोहाल थाने में दरोगा समेत दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।बिठूर की युवती प्राइवेट नौकरी करती है। उसका आरोप है कि कोतवाली थाने में तैनात दरोगा सचिन कुमार मोरल ने उससे फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की। बातचीत कर विश्वास में लिया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। 
विरोध किया तो आरोपित ने अपनी मां से भी बात करा दी, उसने भी पीड़िता को घर की बहू बनाने पर सहमति दी। कुछ समय बाद पीड़िता को जानकारी हुई कि सचिन पहले से शादीशुदा है। उसका अपनी पत्नी से मुकदमा चल रहा है। पूछने पर आरोपित मुकर गया और इसके बाद भी दस माह तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब पूरी जानकारी कर विरोध किया तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपित ने अभिलाषा तिवारी नाम की महिला से भी फोन पर धमकी दिलाई। इस मामले में एडीसीपी ईस्ट लखन सिंह यादव ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। दरोगा की अपनी पत्नी से कुछ विवाद चल रहा है। निलम्बन को लेकर उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।कानपुर के डीसीपी ईस्‍ट श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि दरोगा और एक महिला के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच की जा रही है। आरोप साबित होने पर दरोगा के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *