अरुणाचल प्रदेश में भाजपा और सिक्किम में एसकेएम में बनाएंगी सरकार, दोनों पार्टियों को मिला बहुमत

लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए खुशखबरी आई है। खबर ये है कि भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव मेें बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा ने यहां पर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है।

बीजेपी यहां पर रविवार को घोषित हुए 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही है। वहीं कांग्रेस को केवल एक सीट से ही संतोष करना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश में गत विधानसभा चुनाव में 41 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 32 में से 31 सीटों पर जीत दर्ज कर सभी विरोधी पार्टियों का सुपड़ा साफ कर दिया है।  मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग यहां पर लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। प्रेम सिंह तमांग ने जीत के बाद बड़ा बयान देते हुए कहा कि  वह राजग के सहयोगी बने रहेंगे। 

अरुणाचल प्रदेश में किस पार्टी का मिली कितनी सीट
अरुणाचल प्रदेश की 60 में से 50 विधानसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से दस सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली थीं। अरुणाचल प्रदेश की जिन 50 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ उनमें से भाजपा ने भाजपा ने 36 सीट पर जीत दर्ज की। यहां पर नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को पांच, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल को दो और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को तीन, कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है। वहीं तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। 
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *