गला घोंटकर दो साल के बालक की हत्या,पडौस में रहने वाले चाचा के घर मिला शव

फिरोजाबाद,  जिले के नगला सिंघी थाना क्षेत्र में दो साल के एक मासूम बालक की गला दबाकर हत्या कर दी गयी।बालक का शव पड़ौस में रहने वाले रिश्ते के चाचा के घर से बरामद हुआ है।मृतक का शव गेंहू के बोरों के बीच त्रिपाल से ढका था और उसके गले पर कपड़ा भी बंधा था। पुलिस ने मृतक के पिता की सूचना के आधार पर पड़ौसी के बेटे और बेटी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। मौके से फोरेंसिक साक्ष्य भी इकट्ठे किये गए है.ल।घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा के अनुसार घटना नगला सिंघी के ठार हंसी कसौदी गांव में दो बर्षीय रूपेंद्र पुत्र देवेन्द्र उर्फ कल्याण सिंह की हत्या की गई है। देवेंद्र काम करने के लिए खेतों पर गया था।घर पर दो साल के बेटे रूपेंद्र और तीन साल की बेटी लवली को घर छोड़ गया था। देवेन्द्र जब लौटकर घर आया तो रूपेंद्र घर से गायब मिला।देवेंद्र और परिजनों ने काफी तलाश की इसके बाद जानकारी हुयी कि रूपेंद्र का शव पड़ौस में रहने वाले देवेन्द्र के चचेरे भाई कल्याण उर्फ पप्पू के घर में पड़ा है।परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कल्याण के घर से बरामद किया।रूपेंद्र के गले पर कपड़ा बंधा था। उन्होंने कि डायल 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर आयी थी।रूपेंद्र के शव को पड़ौसी पप्पू के मकान से कब्जे में लिया गया है।मृतक के गले में कपड़ा बंधा था।घटना के फोरेंसिक साक्ष्य इकट्ठे किये गए है।दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *