चार दिन बाद रायपुर सहित इन इलाकों में मानसून पहुंचने के आसार

छत्‍तीसगढ़ में सुकमा में रुका दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। बुधवार 12 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून ने बीजापुर में दस्तक दी। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार यही रही तो आने वाले तीन से चार दिनों के भीतर ही मानसून रायपुर के साथ ही कुछ क्षेत्रों में भी प्रवेश करने की संभावना है। 17 जून से तो प्रदेश भर में अंधड़ व बारिश की गतिविधि भी बढ़ जाएगी। बुधवार को प्रदेश भर में कोरबा सर्वाधिक गर्म रहा और कृषि विज्ञान केंद्र कोरबा का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले निर्धारित समय से दो दिन पहले पहुंचने के बाद भी दक्षिण पश्चिम मानसून पिछले चार दिनों से सुकमा में ठहरा हुआ था। अब मौसम विभाग ने मानसून के छत्तीसगढ़ में भी आगे बढ़ने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में सिस्टम में बदलाव की शुरुआत हुई है, इसके चलते अगले एक से दो दिनों में प्रदेश में मानसून और आगे बढ़ेगा।

गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही अंधड़ व बारिश भी होगी। रायपुर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा रहा। तापमान में बढ़ोतरी के चलते उमस में थोड़ी रही,लेकिन देर शाम मौसम का मिजाज बदला और कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हुई। साथ ही सरगुजा संभाग में आने वाले दो दिनों में लू चलने के आसार है।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

प्रदेश में बुधवार को बीजापुर में 5 सोमी,सूरत में 4 सेमी, ओरछा-कटेकल्याण में 3 सेमी, दंतेवाड़ा-पंखाजुर-भोपालपट्टनम में 2 सेमी बारिश हुई। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा हुई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *