बर्फीले पहाड़ों के शिखर से रेतीले टीलों तक सैनिकों ने किया योग

आज 10 वां योग दिवस है, भारत से अमेरिका तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह लोगों में दिखाई दे रहा है। विश्व के कई देशों में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

इस बीच देखा गया कि लेह के पैंगोंग त्सो में आईटीबीपी के जवानों ने योग किया। आईटीबीपी के जवानों ने सिक्किम के मुगुथांग सब सेक्टर में 15,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर योग किया।

झील के किनारे स्कूली बच्चों ने किया योग

साथ ही स्कूली बच्चों ने भी लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के किनारे योग किया। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। साथ ही उन्होंने अपने कोच के साथ फोटोज भी खिंचवाई।

भारतीय सेना के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 पर उत्तरी सीमा पर बर्फीली ऊंचाइयों पर योग किया।। सेना के जवानों ने पूर्वी लद्दाख में भी योग किया। बता दें कि लेह के कर्नल सोनम वांगचुक स्टेडियम में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी भारतीय सेना ने योगाभ्यास किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस पर दिया संदेश

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुंबई में योग सत्र में भाग लिया।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्य लोगों के साथ, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में योग कर रहे हैं। साथ ही इस खास मौके पर पीएम मोदी देशवासियों को संदेश भी दे रहे हैं।

साथ ही रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह को भी 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग करते देखा गया। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और अन्य लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया। साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी योग करते हुए नजर आए। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी योग किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के खास अवसर पर ताज सुरक्षा और पर्यटन पुलिस के अधिकारियों ने आगरा के दशहरा घाट पर योग किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *