शाहिद अफरीदी ने भी PCB को शर्मनाक हरकत पर लताड़ा, प्लेयर्स को फाइन लगाने पर कहा- छोटी सोच है

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। पीसीबी ने खराब प्रदर्शन के बाद टीम के खिलाड़ियों पर एक्शन लिया है और भारी जुर्माना लगाया है।

पाकिस्तान की एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन और सुपर-8 से आगे न बढ़ पाने की वजह से टीम के खिलाड़ियों पर 50-50 लाख का जुर्माना लगाया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर भारत के खिलाफ मिली हार के बाद ही जुर्माना लगाने का फैसला कर लिया गया था। हालांकि पीसीबी की तरफ से इससे जुड़ा कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। अब इस पूरे मामले पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बड़ा बयान दिया है।

शाहिद अफरीदी ने अपने बयान में क्या कहा?

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी शो पर कहा, ‘नासमझ आने वाला डिसिशन है, छोटी सोच है, छोटा सोच रहे हैं। 50 लाख में क्या करेंगे। मेरे ख्याल में यह कोई जुर्माना नहीं, जिन्होंने परफॉर्मेंस नहीं किया, उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भेजा जाए। कुछ ऐसे भी प्लेयर्स हैं जो मैं समझता हूं 2 साल से पहले पाकिस्तान टीम में नहीं वापस आने चाहिए। यह सजाएं काफी हैं। जिन्हें रेस्ट देना चाहिए, उन्हें रेस्ट दे दिया जाए। प्लेयर्स के अंदर चेंज लेकर आएं, सजाएं काफी हैं।’

टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा रहा पाकिस्तान का अभियान

सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी छाप नहीं छोड़ पाई। ग्रुप स्टेज में अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज कर पाकिस्तान सुपर 8 में आई थी। भारत से उनको करारी हार का ग्रुप स्टेज में सामना करना पड़ा था। इसके बाद सुपर 8 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका मुकाबला धुल गया। इंग्लैंड से हार गए। श्रीलंका से उस अंतर से जीत नहीं पाए, जिसकी दरकार थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *