‘डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा, पी लो पी लो आलम सोडा’, पूर्णियां के थिएटर में चोरी ‘धुरंधर’ का आइडिया

इस वक्त देश और दुनिया की सारे खबरें, इजराइल-अमेरिका-ईरान युद्ध, एक तरफ और ‘धुरंधर 2’ एक तरफ है। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में डंका पीट रही ‘धुरंधर 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान कई सिनेमाघरों में एक मजेदार नजारा दिखा है। दरअसल देश भर के कई सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ के ‘दूध सोडा’ वाले स्टाइल को अपनाकर स्टॉल्स पर उसी अंदाज में खाने-पीने की चीजें बेची जा रही हैं।

भारत भर के कई सिनेमा हॉलों ने ‘धुरंधर 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान दूध सोडा बेचने का एक नया और अनोखा तरीका सामने आया। इसके कई वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर नजर आए हैं।

मोहम्मद आलम के किरदार का ‘दूध सोडा’ वाला आइडिया ही चुरा लिया

आदित्य धर द्वारा निर्देशित रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2‘ इस वक्त सिनेमाघरों में खूब दहाड़ मार रही है। इस फिल्म को लेकर दीवानगी का आलम ये है कि ‘धुरंधर’ के मोहम्मद आलम के किरदार का ‘दूध सोडा’ वाला आइडिया ही चुरा लिया गया है। बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर’ मोहम्मद आलम (गौरव गेरा) के किरदार को अनोखे अंदाज में पाकिस्तान में दूध सोडा बेचते दिखाया गया है

‘डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा, पीलो पीलो आलम सोडा’

फिल्म के पहले हिस्से में गौरव गेरा का डायलॉग, ‘डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा, पीलो पीलो आलम सोडा’ काफी पॉप्युलर हो गया है। अब सोशल मीडिया X पर कुछ वीडियोज़ सामने आए हैं। बिहार के पूर्णियां से लेकर कोयंबटूर और तिरुप्पुर के ब्रॉडवे सिनेमा तक ने अपने मेन्यू में 200 रुपये में दूध सोडा शामिल किया है।अब ‘धुरंधर 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमा हॉल में काफी लोग आलम स्टाइल में ही दूध सोडा बेचते दिख रहे हैं जो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खूब खींच रहा है।

गौरव गेरा का मोहम्मद आलम वाला किरदार

बता दें कि फिल्म के पहले हिस्से ‘धुरंधर’ में गौरव गेरा यानी मोहम्मद आलम की करांची के ल्यारी इलाके में एक साधारण जूस की दुकान है। मोहम्मद आलम ही वो किरदार है जो हमजा अली मजारी यानी रणवीर सिंह को पाकिस्तान में ठिकाना देता है और वहां घुसपैठ में उसकी पूरी मदद करता है। दरअसल मोहम्मद आलम खुद भी भारत का एक एक सीक्रेट एजेंट है।

गौरव गेरा ने रणवीर के साथ तस्वीर शेयर की

गौरव ने रणवीर यानी हमजा के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें दोनों ‘धुरंधर’ साथ दिख रहे हैं। अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए गौरव ने लिखा है, ‘तू मेरे पीछे हमजा, मैं तेरे पीछे।’ इस पोस्ट पर लोगों ने उनके किरदार की जमकर तारीफ की है। लोग उनके डायलॉग को याद करते हुए लिख रहे हैं- कोई याद रखे न रखे बस तू मुझे याद रखना हमजा, दिल जीत लिया आपने। एक ने कहा- भाई, क्या एंट्री दी आपको , कसम से रोना आ गया, शरबत वाला शहादत देता है। एक ने कहा- आपके दो मिनट के सीन ने रुला दिया है। एक ौर यूजर ने कहा- भाई ‘धुरंधर 2′ में पता लगा कि ये जस्सी जैसी कोई नहीं वाले गौरव गेरा हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *