सफर की यादें दिलाएंगी इनाम : भारतीय रेल की यात्रा वृत्तांत प्रतियोगिता शुरू, जीतें दस हजार तक का नकद पुरस्कार
भोपाल। क्या आपकी रेल यात्राओं में कोई ऐसी कहानी छुपी है जो दूसरों का दिल जीत ले? भारतीय रेल और रेल मंत्रालय आपको अपनी लेखनी के जरिए इनाम जीतने का सुनहरा मौका दे रहे हैं। "रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार-2026" के जरिए आप अपने सफर के यादगार अनुभवों को दुनिया के सामने ला सकते हैं।
यात्रा की यादों को शब्दों में सजाइए
भारतीय रेल और रेल मंत्रालय ने रेल यात्राओं से जुड़े यादगार अनुभवों को मंच देने के लिए “रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार-2026” प्रतियोगिता शुरू की है। प्रतियोगिता में लोग अपने रेल सफर से जुड़े रोचक अनुभव और कहानियां हिंदी में लिखकर भेज सकते हैं। चयनित प्रतिभागियों को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
