धार जिला मुख्यालय पर पीजी कॉलेज के सामने से दिनदहाड़े एक छात्रा का अपहरण किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया

धार  ।   धार जिले में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। चार-पांच युवक उसे पीजी कॉलेज के सामने से दिनदहाड़े एक कार में उठाकर ले गए। कार इंदौर की ओर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  जानकारी के अनुसार धार जिला मुख्यालय पर पीजी कॉलेज के सामने से दिनदहाड़े एक छात्रा का अपहरण किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उमरबन क्षेत्र के करौंदिया की रहने वाली छात्रा ललिता बुंदेला एमए थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देने इंदौर से धार पीजी कॉलेज आई थी। कॉलेज के सामने ईको वाहन में चार से पांच युवक पहुंचे थे। छात्रा को देखते ही उन्होंने उसे जबरजस्ती कार में खींच लिया। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। पुलिस को खबर की गई। छात्रा की सहेलियों ने बताया कि वे जब सड़क पर जा रही थीं तो इंदौर नाका की ओर से एक कार आई और उसका गेट खोलकर कुछ यूवकों ने हमारे साथ चल रही ललिता बुंदेला को खींच लिया और जबरजस्ती अपहरण कर इंदौर की ओर ले गए। हम लोगों ने शोर भी मचाया व उक्त वाहन का पीछा भी किया तब तक आरोपी जा चुके थे। छात्रा के सनसनीखेज अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना में छानबीन में लगी है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *