राज्य सरकार अनुसार पुलिस मुख्यालय से पुलिस कर्मियों के सप्ताहिक अवकाश के संबंध में आदेश जारी कर दिया

रायपुर ।   राज्य सरकार ने पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के मुताबिक इस आशय का पत्र सभी पुलिस इकाईयां छत्तीसगढ़ को प्रेषित किया है। जारी परिपत्र में उल्लेखित किया गया है कि आरक्षक से निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों को साप्ताहिक अवकाश प्रदान करने के लिए समय-समय पर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले फील्ड में तैनात पुलिस कर्मियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर साप्ताहिक अवकाश के संबंध में अपनी मांगें रखी थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *