लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंज़िला इमारत ढही, एक व्यक्ति की मौत, 13 लोग घायल

लखनऊ । लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंज़िला इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई  और 13 लोग घायल हो गए।  कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है, जिसके लिए रेस्क्यू टीमें काम कर रही हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार इस घटना पर अधिकारियों से संपर्क में हैं।  बल्डिंग एक ट्रक के ऊपर गिरी है। ट्रक का बुरा हाल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, हादसा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ है। इस घटना के बाद आस-पास के इलाके में खलबली मच गई है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के बचाव दल को राहत कार्य के लिए भेजा गया है और दल मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के काम में लगे हैं। घटना में घायल हुये 10 व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *