भोपाल मेट्रो, स्मार्ट सिटी-सड़कों पर बैठक में मंथन:’दिशा’ की बैठक में सांसद करेंगे विकास कार्यों पर चर्चा

भोपाल जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को जिला पंचायत के मीटिंग हॉल में होगी। इसमें मेट्रो, स्मार्ट सिटी, सड़कों समेत कुल 11 मुद्दों पर मंथन होगा। सबसे अहम मेट्रो के कामों पर चर्चा होगी। अक्टूबर में मेट्रो चलाना प्रस्तावित है। ऐसे में अधूरे कामों को जल्द पूरा करने पर चर्चा की जाएगी।

पिछली बैठक 28 मार्च को हुई थी। इसमें निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण के नहीं आने से सांसद नाराज हो गए थे। इसके बाद उन्होंने बैठक को स्थगित कर दिया था। साढ़े चार महीने के बाद अब यह बैठक हो रही है। पिछली बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग और नगर निगम भोपाल के कार्यों की समीक्षा को लेकर गफलत की स्थिति बनी थी।

सांसद ने नगर निगम के अधिकारियों को बुलाया था, जबकि अधिकारी इस गफलत में थे कि नगरीय प्रशासन की समीक्षा की जाएगी। इसलिए निगम अधिकारी बैठक में शामिल नहीं हो सके थे।

इन विषयों पर होगी चर्चा बिजली कंपनी, जल संसाधन, नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य, स्मार्ट सिटी, आबकारी, प्रधानमंत्री सड़क योजना, कृषि, सामाजिक न्याय, शिक्षा विभाग के कार्यों को लेकर बैठक में चर्चा होगी।

बड़ा तालाब के 50 मीटर के दायरे में अतिक्रमण बैठक में बड़े तालाब के 50 मीटर के दायरे में बढ़ रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए क्या कार्ययोजना बनाई गई है, इस पर भी चर्चा होगी। सीमांकन का स्टेटस क्या है और निगरानी कैसे होगी, इन अहम बिंदुओं पर सांसद शर्मा बात करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *