बायजू रवींद्रन ने कर्मचा‎रियों से कहा- वह अभी सीईओ बने रहेंगे 

मुंबई । संकटग्रस्त शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन ने कर्मचारियों को एक पत्र लिखकर कहा है कि वह सीईओ बने रहेंगे और प्रबंधन में कोई बदलाव नहीं होगा। निवेशकों द्वारा नेतृत्व परिवर्तन के लिए मतदान करने के एक दिन बाद उन्होंने पत्र में ईजीएम को तमाशा करार दिया। कर्मचारियों के लिए यह पत्र महत्वपूर्ण है, क्योंकि बायजू के शेयरधारकों ने शिक्षा प्रौद्योगिकी स्टार्टअप में कथित कुप्रबंधन और विफलताओं के चलते संस्थापक-सीईओ रवींद्रन और उनके परिवार को बोर्ड से हटाने के लिए मतदान किया था। रवींद्रन ने कंपनी संस्थापकों की अनुपस्थिति में की गई वोटिंग को अमान्य और अप्रभावी बताता है। उन्होंने कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया कि हाल ही में आयो‎जित असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में कई जरूरी नियमों का उल्लंघन किया गया। रवींद्रन ने कहा कि उस बैठक में जो भी फैसले किए गए, वह महत्व नहीं रखते हैं, क्योंकि वे नियमों पर आधारित नहीं थे। उन्होंने कहा ‎कि मैं आपको यह पत्र अपनी कंपनी के सीईओ के रूप में लिख रहा हूं। आपने मीडिया में जो पढ़ा होगा, उसके विपरीत, मैं सीईओ बना रहूंगा। प्रबंधन में कोई बदलाव नहीं होगा और बोर्ड भी वही रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *