MP में कॉकरोच पार्टी की एंट्री, भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस:कहा- यह आंदोलन शिथिल सिस्टम के खिलाफ

भोपाल, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की मध्य प्रदेश में एंट्री हो गई है। भोपाल में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा कार्यकर्ता मयंक ने शुक्रवार को पार्टी के बैनर तले प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान नीट पेपर लीक प्रभावित युवा, नर्सिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी से प्रभावित छात्राएं भी मौजूद रहीं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मयंक ने कहा कि CJP केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि ‘Gen-Z’ की प्राथमिकताओं पर आधारित युवा आंदोलन है। यह किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के विरोध का मंच नहीं, बल्कि उस शिथिल सिस्टम के खिलाफ आवाज है, जिसने युवाओं का भरोसा तोड़ा है।

युवा सवाल उठाते हैं, तो दबाने की कोशिश होती है

उन्होंने आरोप लगाया कि जब पेपर लीक जैसे मामलों पर युवा सवाल उठाते हैं, तब उनकी आवाज दबाने और सोशल मीडिया अकाउंट्स तक बैन करने की कोशिश होती है। अब सरकारी संस्थान अपनी नैतिक जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते।

मयंक ने बताया कि जल्द ही मध्य प्रदेश की कोर कमेटी घोषित की जाएगी। विदेशी फॉलोअर्स और पाकिस्तानी अकाउंट्स से जुड़े आरोपों को “सरकारी दुष्प्रचार” बताया। उनका कहना था कि आंदोलन के संस्थापक अभिजीत दीपके के मार्गदर्शन में प्रदेश में अभियान की शुरुआत की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *