फिल्मी दुनिया में धोनी की एंट्री: थलापति विजय के साथ कैमियो ने मचाया तहलका

जब दो स्टार मिलते हैं तो क्या होता है? तहलका मचता है। साउथ की आने वाली फिल्म GOAT में भी यही हुआ है। इसमें तमिल फिल्मों के सुपर स्टार थलापति विजय हैं। विजय बहुत बड़े स्टार हैं। उनकी स्क्रीन पर मौजूदगी फैंस को दीवाना बना देती है। इस फिल्म में उनके साथ एक और स्टार दिखाई देगा, लेकिन ये स्टार फिल्मी दुनिया का नहीं, क्रिकेट की दुनिया का है। इस स्टार का नाम है महेंद्र सिंह धोनी।

भारत को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले धोनी की चेन्नई में फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। इस टीम को धोनी ने अपनी कप्तानी में पांच खिताब दिलाए हैं। चेन्नई के लोग धोनी को थाला बुलाते हैं यानी बड़ा भाई।

दिखा शानदार कैमियो

इस फिल्म में धोनी का एक छोटा सा कैमियो दिखाई दिया है। वह एक आईपीएल मैच खेलते हुए नजर आए हैं और इस मैच को देखते हुए विजय को दिखाया गया है। धोनी का स्क्रीन टाइम काफी कम है, लेकिन उनकी इतनी ही मौजूदगी काफी ज्यादा हाईलाइट की गई है और फैंस इसी में काफी खुश नजर आ रहे हैं। दर्शक दोनों के लिए चीयर कर रहे हैं।

इस फिल्म में विजय के अलावा प्रभू देवा, स्नेहा भी हैं। वेंकट प्रभू ने कहा है कि धोनी फिल्म के फाइनल कट का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, क्रिकेट मैच दृश्यों में उन्हें दिखाया गया है। इस फिल्म में भारत के पूर्व क्रिकेटर सुब्रामण्यम ब्रदीनाथ भी दिखाई देंगे और इसी के साथ वह अपना फिल्मी डेब्यू करेंगे।

धोनी का प्रोडक्शन हाउस

धोनी क्रिकेट की दुनिया के तो बादशाह हैं ही। अब वह फिल्मों की दुनिया में भी कूद गए हैं। उनका एक प्रोडक्शन हाउस है। इस प्रोडक्शन हाउस का नाम धोनी इंटरटेमेंट लिमिटेड है। इस प्रोडक्शन हाउस ने एलजीएम नाम की फिल्म भी प्रोड्यूस की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *