गुजरात तट पर इं‎डियन नेवी को विदेशी नाव में ‎मिली करोड़ों की ड्रग्स 

कच्छ । गुजरात के समुद्री तट पर भारतीय नौसेना ने करोड़ों की ड्रग्स ले जा रही ईरानी नाव को सीज ‎किया है। सेना ने नाव में सवार चार लोगों को ‎गिरफ्तार भी ‎किया है। ‎मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादी रोधी दस्ते ने भारतीय नौसेना और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के साथ संयुक्त अभियान चलाकर मंगलवार को राज्य के तटीय क्षेत्र में एक ईरानी नौका को रोक कर उसकी तलाशी ली। नौका में करोड़ों की ड्रग्स भरी होने का खुलासा करने के बाद सेना ने उसके चालक दल के चार ईरानी सदस्यों को हिरासत में लिया, जो कथित तौर पर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की चरस और अन्य मादक पदार्थ ले जा रहे थे। हालां‎कि गुजरात एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मादक पदार्थ की वास्तविक मात्रा नहीं बताई। उन्होंने कहा कि समुद्र में संचालित अभियान के दौरान नौका से चरस समेत अनेक तरह के मादक पदार्थ की बड़ी खेप जब्त की गई है। नौका को तट की तरफ लाया जा रहा है और उसके बुधवार को पोरबंदर पहुंचने की उम्मीद है। बताया गया कि ईरानी नौका से 3 हजार किलो से ज्यादा ड्रग्स जब्त किया गया। 
‎मिली जानकारी के अनुसार अरब सागर से गुजरात एटीएस और एनसीबी समेत सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन को यह बड़ी सफलता मिली है। बताया गया कि एटीएस और एनसीबी ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ऑपरेशन चलाया और अरब सागर से एक विदेशी नाव के साथ करीबन 3000 किलोग्राम ड्रग्स के साथ चार क्रू मेम्बर को गिरफ्तार किया। नेवी ने नाव को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों को ड्रग्स के साथ पोरबंदर लाया गया है। हालांकि, इस केस में नेवी द्वारा अभी और जानकारी आने की उम्मीद जताई गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *