जो बाइडन ने ईरानी मिलिशिया समूहों पर हमले का दिया आदेश

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ईरानी मिलिशिया समूहों पर हमले का आदेश ‎दिया है। दरअसल उत्तरी इराक में ड्रोन हमले में तीन अमेरिकी सैनिकों के घायल होने के बाद ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों के खिलाफ जवाबी हमले का आदेश दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने कहा कि सोमवार को हुए हमले में एक अमेरिकी सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालां‎कि ईरान समर्थित मिलिशिया कतैब हिजबुल्ला और इससे संबद्ध समूहों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। अमेरिकी राष्ट्रपति को सोमवार को हमले की सूचना दी गई, जिसके बाद उन्होंने अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन को जवाबी कार्रवाई का विकल्प अपनाने का आदेश दिया। इधर रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और राष्ट्रीय सुरक्षा दल ने तुरंत योजना बनाई। हालां‎कि बाद में, बाइडन ने कतैब हिजबुल्ला और इससे संबद्ध समूहों द्वारा उपयोग किए जाने वाले तीन स्थानों पर हमले का निर्देश दिया। अमेरिकी सैनिकों पर हाल में हुआ हमला, सात अक्टूबर को इजराइल पर हमास के हमले के बाद से क्षेत्र में अमेरिकी बलों के खिलाफ बढ़ती धमकियों के बाद हुआ है। अमेरिका ने इस सबके लिए केवल ईरान को दोषी ठहराया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *