कुनिका सदानंद ने मजार में चादर चढ़ाने वाले Video पर दी सफाई, भक्‍त‍ि पर सवाल उठाने वाले की लगा दी क्‍लास

कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं ‘बिग बॉस 19’ की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई दी है। हाल ही में कुनिका सदानंद का एक वीडियो सामने आया जिसमें एक्ट्रेस मजार पर चादर चढ़ाने पहुंची दिख रही हैं। कुनिका ने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सभी धर्मों के लिए अपनी श्रद्धा के बारे में बताती दिख रही हैं।

कुनिकाके मजार वाले वीडियो को शेयर कर एक्स पर किसी ने लिखा है, ‘मजार जाने वालों को मंदिर जाने वालों से समस्या होगी, आप सिर्फ गुलाम हो, हम आपका दर्द समझ सकते हैं, दूसरा दर्द ये है कि कुमार सानू बीजेपी में शामिल हो गए हैं।’

‘मैं मजार, मंदिर, चर्च, गुरुद्वारों में भी जाती हूं’

अब अपने नए वीडियो में कुनिका सदानंद कभी भागवत में लीन तो कभी लोगों को खाना परोसती हुई दिख रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है, ‘मैं मजार, मंदिर, चर्च, गुरुद्वारों में भी जाती हूं और हां, मैं भागवत कथा भी सुनती हूं।’ काफी लोगों ने कुनिका के इस वीडियो पर कॉमेंट किया है।

लोगों ने कहा- अपनी देशभक्ति के लिए इनसे प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं

एक ने कहा, ‘सस्ते ट्रोल के मुंह मत लगो मैडम, हमें ऐसे लोगों से अपनी देशभक्ति के लिए प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है।’ एक और ने कहा, ‘मैडम जी, कोई काम-धंधा ढूंढ लीजिए, आप बस ट्विटर (X ) पर लड़ रही हैं।’ एक और ने कहा, ‘आपको लोगों के सामने अपनी आध्यात्मिकता साबित करने की जरूरत नहीं, वे खुद अपने धर्म को ठीक से नहीं जानते, इसीलिए वे दूसरों को उकसाते हैं।’

कहा था- धार्मिक होना और आध्यात्मिक होना दो अलग-अलग बातें

बता दें कि हाल ही में धर्म और आध्यात्मिकता को लेकर एक्ट्रेस ने अपने विचार शेयर किए थे। उन्होंने धर्म को लेकर स्पष्ट राय रखी और कहा था- धार्मिक होना और आध्यात्मिक होना दो अलग-अलग बातें हैं। भगवान का नाम लेना काफी नहीं। जो माफ नहीं कर पाता वो अटका रह जाता है। राम-राम कहना हिम्मत देता है, जैसे मुझे गुरुजी को याद कर शांति मिलती है।’

‘मेरे दो लिव-इन रिलेशनशिप रहे, दो शादियां हुईं’

कुनिका सदानंद ने अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ पर भी बेबाक और बिंदास अंदाज में बातें की हैं। हाल ही में फिल्मीज्ञान से बातचीत में उन्होंने कहा था, ‘मेरे दो लिव-इन रिलेशनशिप रहे, दो शादियां हुईं और बाकी दो रिलेशनशिप्स ऐसे थे जो उतने गहरे नहीं थे। इस तरह कुल मिलाकर मेरे छह आदमियों के साथ रिश्ता रहा।’ उन्होंने ये भी कहा है कि उनका हमेशा 100% लव होता है। उन्होंने कहा है, ‘मेरे लिए किसी भी रिश्ते में प्यार और समर्पण सबसे जरूरी होता है और मैं हमेशा अपना 100 प्रतिशत देती हूं।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *