‘मुल्ला न आवे हमारे पास, कोई मुल्ला खाना न खाए’, हिंदू रक्षा दल के नेता पिंकी चौधरी ने ये कहते हुए छीन ली प्लेट

गाजियाबाद: हिंदू रक्षा दल के अध्‍यक्ष पिंकी चौधरी अपने बयानों से हमेशा विवाद में बने रहते हैं। उनका एक और वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें वह भंडारे में आए किसी मुसलमान के हाथ से प्‍लेट छीनते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पिंकी चौधरी लोगों को पूड़ी और सब्‍जी बांट रहे हैं। इस बीच, वह कहते हैं- ‘मुल्‍ला ना आवे कोई हमारे पास भाई। किसी को अच्‍छा लगे या बुरा। कोई मुसलमान हमारा खाना ना पाए। सीधी बात है। स्‍पष्‍ट। हिंदू आए उसको खाना देंगे।’स दौरान भंडारे में आसपास खड़े लोग ठहाके लगाते नजर आए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिंकी चौधरी साहिबाबाद स्थिति एक कार्यक्रम के उद्घाटन में पहुंचे थे। शुक्रवार को इसका वीडियो सामने आने के बाद मामने ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। पिंकी चौधरी का कहना है कि ये वीडियो करीब 20 दिन पुराना है। उन्‍होंने कुछ गलत नहीं कहा। हिंदुओं के कार्यक्रम में मुसलमानों का आना गलत है। इसलिए मैंने मुस्लिम व्‍यक्ति को खाना देने से इनकार कर दिया।

पांचवें बच्‍चे के जन्‍म पर 31 हजार देने का किया था ऐलान

गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब पिंकी चौधरी ने इस तरह के बयान दिए हो। इससे पहले गाजियाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान चौधरी ने कहा था कि हिंदू परिवार यदि चौथे बच्‍चे को जन्‍म देता है तो वह उस परिवार को अपनी तरफ से 21 हजार रुपये की सहयोग राशि देंगे। वहीं, पांचवें बच्‍चे के जन्‍म पर 31 हजार रुपये देंगे।

हिंदुओं को बांटी थी तलवार

इससे पहले दिसंबर 2025 में पिंकी चौधरी ने हिंदू परिवारों को अपनी रक्षा करने के लिए तलवार बांटी थी। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में पिंकी चौधरी को अरेस्‍ट किया था। पिंकी चौधरी का कहना था कि हिंदू परिवार एक या दो बच्‍चे ही पैदा कर रहे हैं, जबकि मुस्लिम परिवार 10 से 12 बच्‍चे पैदा कर रहे हैं। इसलिए हिंदू परिवारों को भी ज्‍यादा से ज्‍यादा बच्‍चे पैदा करना चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *