तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए गए हैं। बुधवार को भी कच्चे तेल की कीमत में राहत जारी है। बीपीसीएल (BPCL), एचपीसीएल (HPCL) और इंडियन ऑयल (Indian Oil) की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लगभग सभी बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और यह 85 डॉलर के ऊपर टिका हुआ है। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का भाव 86.14 डॉलर प्रति बैरल पर है, जबकि डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 82.84 डॉलर प्रति बैरल पर है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव?

आप भी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव एसएमएस के जरिए पता कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर आप पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *