Raid : इन दो नेताओं के घर छापा,कार्रवाई जारी..

कश्मीर घाटी में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने छह अलग-अलग जगहों पर रेड की है। बताया जा रहा है कि श्रीनगर, बारामुला और कुपवाड़ा में मंगलवार को एजेंसी की टीमें दल-बल के साथ पहुंची। इन जगहों पर  आतंकी वित्तपोषण के मामले में जांच की जा रही है।सूत्रों के अनुसार, श्रीनगर में दो हुर्रियत नेता बिलाल सिद्दीकी और बशीर मौलवी के घरों पर भी दबिश दी गई है। यहां एजेंसी की टीमें पड़ताल कर रही हैं। फिलहाल एजेंसी की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इन जगहों पर कार्रवाई जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *