सपा ने पांच और उम्मीदवारों की घोषणा की, अखिलेश ने भाई का टिकट काट ‘चाचा’ को दिया

लखनऊ । आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की पांच और सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया। सूची में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को बदायूं से उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले यहां से अखिलेश के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं पार्टी ने वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को टिकट दिया है, जबकि इस सीट पर मौजूदा सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। अगर प्रधानमंत्री इसी सीट से एक बार फिर चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें यहां सुरेंद्र सिंह पटेल टक्कर देते हुए नजर आएंगे। सपा द्वारा सोमवार को जिन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की उसमें-कैराना से इकरा हसन, बदायूं से शिवपाल यादव, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत तथा वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को टिकट दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *