सुशासन तिहार में चाकूबाजी: सरपंच घायल, युवक गिरफ्तार…

डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ के ग्राम पलांदूर में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान अचानक चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। कार्यक्रम के बीच हुए हमले में गांव के सरपंच घायल हो गए। उनके पेट में चोट आई है, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में भाषण चल रहा था। इसी दौरान आरोपी जितेंद्र यादव ने अचानक सरपंच पर हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद ग्रामीणों और लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल सरपंच को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

बता दें कि सुशासन तिहार के तहत राज्य सरकार गांव-गांव समाधान शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं के निराकरण का दावा कर रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों से सीधे संवाद किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *