ओरछा में होगी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

भोपाल, भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत जिला प्रशिक्षण वर्गों की कार्य योजना को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने घोषणा की कि मई महीने में ओरछा में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

यह बैठक खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली कार्यसमिति होगी, जिससे संगठनात्मक दृष्टि से इसे अहम माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के नामों की घोषणा नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि एक या दो दिन में ही इसकी सूची जारी की जा सकती है।

मंच पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राज्यसभा सांसद और प्रदेश महामंत्री सुमेर सिंह सोलंकी, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विजय दुबे, प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह मौजूद हैं।

इनके साथ ही बैठक में प्रदेश प्रशिक्षण टोली, प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष,संभागीय प्रशिक्षण टोली, सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी, प्रशिक्षण महाअभियान के जिला संयोजक उपस्थित हैं।

प्रशिक्षण महाअभियान पर फोकस

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने पर जोर दिया गया। जिला स्तर पर प्रशिक्षण वर्गों की रूपरेखा और कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *