झारखंड  में जेएमएम के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बीजेपी में जाने की चर्चा

रांची । झारखंड  में जेएमएम के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बीजेपी में जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि चंपई सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नाराज चल रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी खबर है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से उनकी दो दौर की बातचीत भी हो गई है। जल्द ही गृह मंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात होने की चर्चा बताई जा रही है। 
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा, चंपई सोरेन एक अच्छे मुख्यमंत्री के तौर पर झारखंड की सेवा कर रहे थे। शामिल होने के मुद्दे पर उन्होेंने कहा कि सब कुछ केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करता है। वह एक बहुत बड़ी शख्सियत हैं। झारखंड के 3.5 करोड़ लोग उनके काम से खुश थे। लेकिन जिस तरह से उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण था। यह एक झटका था कि एक अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटा दिया गया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *