इमरजेंसी में वापस लौटे विराट कोहली, तीन दिवसीय इंट्रा-स्क्वॉड गेम के लिए गए थे प्रिटोरिया

विराट कहली और अनुष्का शर्मा कई लोगों के फेवरेट कपल हैं। अपने-अपने प्रोफेशन में बिजी रहने वाला यह कपल अक्सर अपनी बॉन्डिंग को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। एक्ट्रेस को लेकर इन दिनों सेकंड प्रेग्नेंसी की खबरें हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो आए हैं, जिनमें उनका बेबी बंप दिखाया गया हो। अब विराट कोहली के इमरजेंसी मे ंघर वापस जाने की खबर आई है, जिससे लोगों ने जूनियर कोहली के आने के कयास लगाए हैं।

इमरजेंसी में लौटे थे विराट
विराट, प्रिटोरिया में चल रही तीन दिवसीय इंट्रा-स्क्वॉड गेम के लिए वहां गए थे। मगर इमरजेंसी के चलते उन्होंने मैनेजमेंट से भारत वापस लौटने की बात कही। इस बात के सामने आने के बाद लोगों ने इस बात के कयास लगाए हैं कि शायद जूनियर कोहली के आने का टाइम आ चुका है और इसलिए विराट को अपने देश लौटना पड़ा। 

फैंस के कमेंट ने खींचा ध्यान
विराट के इंडिया वापस लौटने की खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई। एक यूजर ने कमेंट किया, 'बच्चा आने वाला है।' एक ने लिखा, 'डिलीवरी टाइम हो गया है अनुष्का का शायद।' एक ने कमेंट किया बेबी ब्वॉय आने वाला है।''

विराट इमरजेंसी में इंडिया जरूर लौटे थे, लेकिन बाद में वह दक्षिण अफ्रीका वापस लौटे और टेस्ट सीरिज का भी हिस्सा होंगे। 26 दिसंबर से होने वाले टेस्ट के लिए विराट जोहानसबर्ग वापस आ जाएंगे।

सुर्खियों में रहा कपल
बता दें कि अनुष्का और विराट इस पूरे साल लाइमलाइट में रहे। कपल को उज्जैन, ऋषिकेश और वृंदावन जैसी जगहों पर देखा गया। महाकालेश्वर मंदिर से उनकी तस्वीरें सामने आईं। कपल ने वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भी लोगों का दिल जीत लिया। हार के बाद जिस तरह अनुष्का ने विराट को गले लगाकर संभाला, वह मोमेंट काफी पसंद किया गया। वहीं, अब कपल दूसरी बार पेरेंट्स बनने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, मिस्टर और मिसेज कोहली ने अभी तक इन खबरों पर ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *