स्मृति ने कहा-  प्रियंका वाड्रा सीधे चुनाव नहीं लड़ रहीं है लेकिन मुकाबला उन्ही से है

अमेठी। अमेठी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने दावा किया है कि इन दिनों कांग्रेस की प्रियंका गांधी अमेठी के चुनाव प्रचार में सक्रिए हैं। इसलिए मुझे ऐसा लगता है कि मेरा सही मुकाबला प्रियंका वाड्रा से है। इधर, 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी के बजाए रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। ईरानी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हराया था। प्रियंका गांधी को लेकर उन्होंने कहा, मैं बच्चों वाली राजनीति में नहीं पड़ना चाहती। मेरी प्रतिद्वंदी प्रियंका वाड्रा हैं। वह बैकस्टेज से लड़ रहीं हैं। भाई कम से कम सामने से तो लड़ा था। 2014 में भी राहुल सिर्फ 1.07 लाख वोट से जीते थे और वो भी मुलायम सिंह यादव की मदद से। उन्होंने कांग्रेस पर अतीत में अमेठी में बूथ कैप्चरिंग और राजनीतिक हिंसा के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि परिवार ने यह सुनिश्चित किया कि इन घटनाओं पर कोई भी रिपोर्ताज न हो। चर्चा में उन्होंने कहा, अमेठी में राजीव गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ना आसान नहीं रहा होगा और इसके बाद उनपर कांग्रेस के गुंडों ने हमला कर दिया था। अटकलें थीं कि अमेठी से एक बार फिर राहुल गांधी मैदान में उतर सकते हैं, लेकिन उन्होंने रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला किया। इसके अलावा वह केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। वह यहां के मौजूदा सांसद भी हैं। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *