जमीन के झगड़े में एक भाई की मौत

कन्नौज । दस बीघा जमीन को लेकर दो सगे भाइयों में रविवार को हुई मारपीट में बड़े भाई की मौत हो गई उसकी पत्नी और दो बेटों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। 
सरायदायमगंज गांव के शेरसिंह का 10 बीघा खेत को लेकर छोटे भाई भूप सिंह से लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। पहले भी दोनों भाई कई बार मारपीट कर चुके थे जिसे पुलिस ने शांत कराया था। आरोप है कि रविवार सुबह मामूली कहासुनी के बाद शेर सिंह को भूप सिंह ने अपने घर के सामने रोक लिया। कुछ ही देर में भूप सिंह के परिजन भी वहां लाठी-डंडों के साथ पहुंच गए। शेर सिंह को पिटता देख उसकी पत्नी और दोनों बेटे वहां पहुंचे। उन्हें भी खूब पीटा गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शेर सिंह, उसकी पत्नी ममता और बेटों मनसुख और विश्राम को  अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने शेर सिंह को मृत घोषित कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *