भोपाल में अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 1 जून से:ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 12 जून तक चलेगी

भोपाल, भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ‘ज्वाइन इंडियन आर्मी’ की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों की ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 1 जून से शुरू होगा। यह 12 जून तक भोपाल के दो परीक्षा केंद्रों पर चलेगा। विभिन्न श्रेणियों के लिए यह परीक्षा हर रोज 4 शिफ्ट में होगी।

इस साल से अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर (टेक्निकल) के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट भी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर ही लिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड 15 मई से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध करा दिए गए हैं, जहां से अभ्यर्थी इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां होगी परीक्षा सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा के लिए भोपाल में दो केंद्र बनाए गए हैं। पहला केंद्र आईओएन डिजिटल जोन (आईडीजेड) प्रेस्टीज श्री जयराम एजुकेशन सोसायटी कोकता बायपास रायसेन रोड और दूसरा केंद्र आईओएन डिजिटल जोन (आईडीजेड) आरजीपीएम सनखेड़ी दानिशकुंज कोलार रोड पर है।

एडमिट कार्ड को लेकर यह निर्देश सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अनिवार्य रूप से अपने साथ लाएं। साथ ही एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और निर्धारित समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

मेरिट के आधाार पर होगा सिलेक्शन जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है और चयन केवल योग्यता (मेरिट) के आधार पर किया जाता है। सेना भर्ती कार्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को दलालों और धोखाधड़ी करने वालों से सावधान रहने की सख्त हिदायत दी है। भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण या सहायता के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के टेलीफोन नंबर 0755-2540954 और 9039018588 पर कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *