डूडा खाते से निकले 20 लाख वापस करेगा सेंट्रल बैक, कोलकाता के बैंक खाते में ट्रांसफर होने के बाद की थी होल्ड

भोपाल। राजधानी के डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) के खाते से निकाले गए 20 लाख रुपये अब सेंट्रल बैंक वापस जमा करेगा। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तत्कालीन कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और डिप्टी कलेक्टर निधि सिंह के फर्जी हस्ताक्षर और चेक से 2 करोड़ 26 लाख रुपए सरकारी बैंक खाते से निकालने का मामला सामने आया था, जिसमें से ठग ने कोलकाता के बैंक खाते में 20 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे। पुलिस ने शिकायत मिलनेपर होल्ड करवा दिया था।

दरअसल बैंक में फर्जी पत्र से मोबाइल नंबर बदलकर खाते में 2 करोड़ 26 लाख रुपये के चेक लगाए गए थे, जिसमें बीस लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। उसके बाद जिला प्रशासन ने सरकारी राशि वापसी के प्रयास शुरु किए थे। बैंक अधिकारियों की लापरवाही को देखते हुए उक्त राशि वापसी का प्रयास किया जा रहा है, जिसके तहत अब यह राशि बैंक वापस करेगी। क्राइम ब्रांच ने 17 मार्च को मिली शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।

मामले की चल रही जांच

आरोपी ने चालाकी से पांच चैक में 2 करोड़ 26 लाख रुपये की राशि भरकर बैंक में जमा कर दिए थे, जिसमें से 20 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर भी कर दी गई, लेकिन बैंक को शक हुआ तो उन्होंने डिप्टी कलेक्टर और डूडा प्रभारी निधि चौकसे से संपर्क किया। पता चला कि आरोपी ने फर्जीवाड़ा कर राशि हड़पने की कोशिश की है। कलेक्टर ने कहा कि मामले की जांच पुलिस कर रही है। होल्ड की गई राशि को वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *