पुलिस हिरासत में मौत: पीड़ित परिवार से मिले सीएम योगी, 10 लाख की आर्थिक मदद; बच्चों को मुफ्त शिक्षा

लखनऊ: दो दिन पहले राजधानी लखनऊ में पुलिस हिरासत में एक कारोबारी की मौत हो गई थी। सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने तत्काल परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की बात कही। उन्होंने सरकारी आवास के साथ अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक योगेश शुक्ला और पार्षद शैलेंद्र वर्मा परिवार के साथ पहुंचे। बता दें कि चचेरे भाई से पैसों के विवाद में पुलिस ने मोहित पांडेय को घर से उठा लिया था। लॉकअप में उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

कई लोगों पर दर्ज हुआ है केस

मोहित के साथ लॉकअप में बंद उसके भाई शोभाराम ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि लॉकअप में उसके भाई को प्रताड़ित किया गया। उसे पीटा गया। तबीयत खराब होने के बाद भी उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया। मां की तहरीर पर चिनहट थाने के इंस्पेक्टर और चचेरे भाई आदेश समेत कई लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *