मंदिर में पड़े मांस के टुकड़े देख भड़के लोग

अलीगढ़।  थाना अकराबाद के कस्बा पिलखना में  सुबह एक मंदिर में पड़े मांस के टुकड़े को देखकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों से मामले की जानकारी की है। वहीं मंदिर के महंत समेत आसपास रहने वाले लोगों ने घटना के संबंध में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की गई है। कस्बा पिलखना के मोहल्ला वृह््रामनपुरी में स्थित श्री जानकी बल्लभ जी महाराज मंदिर के महंत कमल शर्मा ने पुलिस को बताया है कि वह काफी समय से मंदिर में सेवादार का काम करते चले आ रहे हैं। 

मंदिर परिसर के बीचोंबीच एक मांस का लोथड़ा पड़ा हुआ था
सुबह समय करीब पांच बजे वह हर रोज की भांति मंदिर की साफ-सफाई करने के बाद अपने खेतों की ओर चले गए। इसी बीच छः बजे मंदिर में पहुंचे कुछ बच्चों ने देखा कि मंदिर परिसर के बीचोंबीच एक मांस का लोथड़ा पड़ा हुआ था। जिसकी जानकारी होने पर मंदिर के महंत के साथ आसपास के तमाम लोग मौके पर एकत्रित हो गए। तथा मंदिर परिसर में पड़े मांस की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा एवं पिलखना चौकी इंचार्ज मनोज शर्मा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने मंदिर परिसर में मौजूद लोगों से मामले की जानकारी कर उक्त मांस के टुकड़े को गड्ढा खोदकर दफन करा दिया है। मामले के संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मंदिर में मांस कहा से और कैसे आया इसके बारे में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *