फेरे से ठीक पहले शादी में पहुंच गई दबंग प्रेमिका, कांस्टेबल दूल्हे को सबके सामने मंडप से उठाया और फिर…

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक दबंग प्रेमिका अपने प्रेमी की शादी के दौरान उसके मंडप में घुस गई। इतना ही नहीं, प्रेमिका ने युवक को सबके सामने उठा दिया और उसकी शादी नहीं होने दी।

ये मामला जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर ग्राम कोकपुर में 10 मई का है। जानकारी के अनुसार, कोकपुर गांव में मगरलोड तहसील के ग्राम साजाडीह से एक पुलिस आरक्षक की बरात आई थी। शाम को बरात स्वागत के बाद सभी घराती व बाराती स्टेज में पहुंचे, जहां टिकावन का कार्यक्रम हुआ।

शादी की रस्मों को पूरा करने के लिए दूल्हा और दुल्हन को मंडप में बिठाया गया। इसके बाद जो कुछ हुआ उसकी किसी को भी कल्पना नहीं थी। दरअसल, सभी रस्मों को पूरा करते हुए जब दूल्हा-दुल्हन भांवर घूमने के लिए उठे तो इसी दौरान दूल्हा की प्रेमिका पहुंची और दूल्हे को उठाकर ले जाने लगी। यह सब देख सब भौचक्के रह गए और शादी समारोह में खलबली मच गई।

प्रेमिका ने नहीं मानी किसी की बात

शादी समारोह स्थल पर बैठे घराती व बारातियों ने इसका विरोध भी किए, लेकिन युवती नहीं मानी और दूल्हे को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ी रही। युवती से इसका कारण पूछा गया। उसने बताया कि तीन साल से उनका प्रेम संबंध चल रहा है। शादी की बात को उसके प्रेमी ने छुपाकर रखा था। उसे आज सुबह ही इसका पता चला। युवती के हंगामे के कारण शादी कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा।

तीन साल पहले फेसबुक में हुई थी दोस्ती

मामले को लेकर गांव में उसी दिन बैठक हुई, जिसमें समाज के लोगों ने युवती से पूछताछ की तो पता चला कि तीन साल पहले उसकी फेसबुक में दूल्हा के साथ दोस्ती हुई थी। फिर धीरे-धीरे दोस्ती से उनका संबंध प्रेम में बदल गया। अब वह बिना कुछ बताए उसे अंधेरे में रखकर शादी कर रहा है, जो सही नहीं है। युवती ने बताया कि वह खुरमुरी की रहने वाली है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *