धर्मशाला में बारिश मैच रद्द हुआ तो क्या होगा? पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों पर असर पड़ेगा

धर्मशाला: आईपीएल 2026 में आज 58वां मुकाबला खेला जाएगा। मैदान पर मुंबई इंडियंस की टीम होगी और उसके सामने पंजाब किंग्स की चुनौती है। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। दूसरी तरफ अपने शुरुआत 7 मैच में अजेय रहने वाली पंजाब किंग्स लगातार चार मैच में हार झेलकर मैदान पर उतरेगी।

धर्मशाला में बारिश की संभावना

धर्मशाला के मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आज रात के मैच में बारिश और आंधी-तूफान की 55% से 60% तक ज्यादा संभावना है। इसकी वजह से पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस मैच में बारिश की वजह से रुकावट आना या मैच का पूरी तरह से रद्द हो जाना बहुत मुमकिन है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कांगड़ा घाटी के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। भारी बारिश और बादलों से घिरे आसमान के कारण मैच से पहले के अभ्यास सत्र पहले ही बाधित हो चुके हैं। मुंबई इंडियंस ने इसका वीडियो भी शेयर किया था।

मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

पहाड़ों पर किसी भी समय मौसम बदल जाता है। इसकी वजह से मैच पर असर पड़ा तो पंजाब किंग्स को नुकसान होगा। पंजाब का पहले ही एक मैच बारिश में धुल चुका है। यह मैच रद्द हुआ तो उसके 12 मैचों में 14 पॉइंट होंगे। अभी 16 पॉइंट पर भी प्लेऑफ में स्थान पक्का नहीं है। ऐसे में यह मैच रद्द होने की स्थिति में पंजाब को अपने आखिरी दोनों मैच जीतने होंगे।

मुंबई इंडियंस पर भी असर

मुंबई इंडियंस भले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है लेकिन टीम पर आखिरी नंबर पर फिनिश करने का खतरा मंडरा रहा है। टीम के अभी 11 मैचों में 6 पॉइंट हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के भी 11 मैचों में 6 पॉइंट हैं। मुंबई का नेट रन रेट बेहतर है और इसी वजह से टीम 9वें नंबर पर है। इस मैच के रद्द होने की वजह से मुंबई इंडियंस पर आखिरी नंबर पर फिनिश करने का खतरा मंडराने लगेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *